नेत्र रोग विशेषज्ञ डा मढरिया का भूटान में व्याख्यान

8419036e-a293-46f6-a0e8-5ba5688fc766

बिलासपुर। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ व एकॉइन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व आशीर्वाद नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ. एल. सी. मढरिया का भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेत्र विशेषज्ञों के सम्मेलन में व्याख्यान देने जाएंगे। 17 से 21 (SAO -POSA 2026) सितंबर भूटान थिम्फू में आयोजित साउथ एशिया एकेडमी ऑफ़ आप्थाल्मोलॉजी एवं स्ट्राबिसमस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेत्र विशेषज्ञ के सम्मेलन में डॉ. एल. सी. मढरिया का मोतियाबिंद के एडवांस फेको ऑपरेशन में व्याख्यान है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे विश्व से हजारों की संख्या में नेत्र विशेषज्ञ भाग लेंगे इस सम्मेलन में मुंबई से डॉ. प्रोफेसर मस्कती, दिल्ली से डॉ. सुभाष डेडीया, यूरोप से डॉ. फियोना रोवे, चीन से डॉ. हु. यू. जेरेमी, डॉ .राधिका टंडन,आर. पी .सेंटर दिल्ली की डायरेक्टर व अन्य नेत्र विशेषज्ञों का व्याख्यान बच्चों के भैंगापन, कांच बिन्द,के नवीनतम इलाज व डायबिटीज के अंधत्व के एडवांस इलाज पर एवं मोतियाबिंद के फेको ऑपरेशन के नवीनतम ईलाज व शोध पत्र पढ़े जाएंगे। डॉ. मढरिया ने बताया इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का लाभ भारत में अंधत्व निवारण कार्यक्रम में मिल का पत्थर साबित होगा।

About The Author