डायबिटीज अंधत्व का प्रमुख कारण डॉ ऐश्वर्य मढरिया
बिलासपुर/विश्व डायबिटीज दिवस 2026 के तहत 14 नवंबर 2026 को पूरे विश्व में डायबिटीस दिवस मनाया जा रहा है जिसका मुख्य कारण है डायबिटीस के मरीजों की संख्या विश्व में 537 मिलियन है आशीर्वाद नेत्र चिकित्सालय के रेटिना विशेषज्ञ डॉ ऐश्वर्य मढरिया ने बताया कि विश्व डायबिटीज डे का मुख्य उद्देश्य है त्वरित डायबिटीज का इलाज डायबिटीज के कारण 5 “P” है 1. ज्यादा पेशाब जाना 2. ज्यादा प्यास लगना 3. ज्यादा भूख लगना 4. हाथ पैर में झुनझुनी होना 5. ज्यादा वजन कम होना अगर इनमें से कोई भी शिकायत है तो कृपया अपनी ब्लड शुगर जांच करावे व अपने चिकित्सक से परामर्श कर त्वरित इलाज लेवे | डायबिटीज के मरीजों की संख्या सन 2000 में 33 मिलियन थी वह 2024 में लगभग 100 मिलियन हो गया है वर्तमान में 10 करोड लोगों को डायबिटीज है और हर साल 25 से 26 लाख लोगों को डायबिटीज हो रहा है यह 3 गुना बढ़ाना अत्यंत खतरनाक है क्योंकि डायबिटीज के कारण हार्ट किडनी व आंख की रोशनी चली जाती है 40% लोगों को मालूम ही नहीं रहता की उसे डायबिटीज है जब उसे कोई शारीरिक तकलीफ होती है तब वह डॉक्टर के पास जाते हैं तो उसे पता लगता है उसे डायबिटीज हो गई है कई मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आते हैं तो जब ब्लड शुगर जांच करते हैं तो पता चलता है कि शुगर ज्यादा है और डायबिटीज हो गया है डायबिटीज के कारण आंख की नस कमजोर हो जाती है और आंख के पर्दे रेटिना में नस फट जाता है और एकदम से नजर कमजोर हो जाती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को हर 6 माह में रेटिना का जांच करवाना चाहिए जिससे लेजर ऑपरेशन से नस को फटने से बचाया जा सकता है और मरीज अंधत्व का शिकार नहीं होता है बच्चों में डायबिटीज होता है जिसे जुवेनाइल या Type 1 डायबिटीज कहते हैं भारत में लगभग 3 लाख बच्चों को डायबिटीज है विश्व में 20 वर्ष से कम आयु के डायबिटीज के मरीजों की संख्या भारत में सबसे ज्यादा है इसका मुख्य कारण इम्युन सिस्टम द्वारा बीटासेल नष्ट हो जाता है इसका मुख्य कारण बचपन में मोटापा, व्यायाम की कमी, असंतुलित खाना, घर में माता-पिता को डायबिटीज होना आदि है बच्चों को अगर थकान आना मोटापा होना धुंधला दिखाई देना हो तो तुरंत ब्लड शुगर जांच कर डॉक्टर को दिखावे | बच्चों का डायबिटीज बुजुर्गो के डायबिटीज से ज्यादा खतरनाक होता हैं.
नेत्र सर्जन व रेटिना विशेषज्ञ डॉ ऐश्वर्य मढरिया ने बताया अंतरराष्ट्रीय डायबिटिक फेडरेशन के अनुसार हर 10 सेकंड डायबिटीज के कारण में एक व्यक्ति की मृत्यु हो रही है और हर 10 सेकंड में एक व्यक्ति को डायबिटीज हो रहा है डायबिटीज के कारण 18% लोगों की रेटिना कमजोर हो जाती है और अगर डायबिटीज कंट्रोल नहीं रहा तो वह अपनी रोशनी खो देते हैं डायबिटीज से किडनी भी खराब होती है और हमेशा डायलिसिस कराना पड़ता है अतः डायबिटीज को कंट्रोल रखें और नियमित आंख के परदे की जांच करते रहने से आपकी दृष्टि सुरक्षित रहेगी।
About The Author

