विश्व डायबिटीज दिवस : निशुल्क डायबिटीज रेटिना की जांच व जागरूकता रैली
बिलासपुर – 15नवंबर 2026 को विश्व डायबिटीज दिवस के तहत बिलासपुर में ए.आई.ओ.एस., सी.एस.ओ.एस. के आव्हान पर नेहरू चौक स्थित आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र चिकित्सालय द्वारा विशाल जागरूकता रैली व निशुल्क रेटिनोपैथी की जांच का आयोजन आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र नेत्र चिकित्सालय में 185 मरीज का निशुल्क रेटिना का जांच, नेत्र विशेषज्ञ, रेटिना व आर. ओ. पी. विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया व डॉ. एल. सी. मढरिया द्वारा किया गया |
डायबिटीज से बचने के लिए व जनजागरूकता के लिए सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक कोन्हेर गार्डन से रैली आयोजित किया गया इसमें श्री मनोज सिन्हा एन. एस. एस. प्रभारी के निर्देशन में शहर के सभी एन. एस. एस. के विद्यार्थी द्वारा व हरिहर ऑक्सीजोन के सभी सदस्य भुवन वर्मा व डॉ. शंकर यादव के सौजन्य से एवं डॉ. विनोद तिवारी के संजीवनी अस्पताल के स्टाफ रैली में भाग लिये जनजागरूकता अभियान के मुख्य अतिथि माननीय कलेक्टर संजय अग्रवाल ने डायबिटीज से बचने के बारे में विस्तार से बताएं और कहा की डायबिटीज से हर 10 सेकंड में एक व्यक्ति की मृत्यु होती है और हर साल लगभग 24 से 25 लाख लोगों को डायबिटीज हो रहा है और हमारा देश डायबिटिक कैपिटल बन गया है अतः हमें विशेष सावधानी बरतनी है और डायबिटीज से होने वाले आंख , हार्ट व किडनी के दुष्परिणामों से बचा जा सकता है इस रैली में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एल. सी. मढरिया, डॉ विनोद तिवारी एवं रेटिना विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया, डॉ यशवंत दुबे, डॉ. देवेश खांडे, अनिल तिवारी, सुधीर गुप्ता व हरिहर ऑक्सीजोन के भुवन वर्मा,डॉ शंकर यादव ,रेखा गुल्ला उनकी हरिहर टीम के नेतृत्व में भाग लिया गया ।कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा आर्यन फिल्म द्वारा डायबिटीज के जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया |
नेत्र विशेषज्ञ व रेटिना विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया ने बताया आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र चिकित्सालय में आयोजित निशुल्क डायबीटिक रेटिनोपैथी की जांच में 185 डायबिटीज मरीजो के रेटिना का जांच किया गया जिसमें 3 लोगों के रेटिना की नसें पूर्ण रूप से फट गई थी और रेटिना में सुजन आ गया था उसको एंटीवेजेस इंजेक्शन आंख में लगाया गया 5 लोगों की नशे कमजोर हो गई थी जिसे लेजर का सलाह दिया गया एवं जिसका ब्लड शुगर 200 mm/hg से ज्यादा था एवं जिनके आंख के नसों में सूजन था उन्हें उचित उपचार दिया गया 2 लोगों की शुगर बढ़ने से उनका मोतियाबिंद फट गया था उन्हें तुरंत शुगर कंट्रोल करके मोतियाबिंद का फेको से ऑपरेशन की सलाह दिया गया |
नेत्र विशेषज्ञ व आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ. एल. सी. मढरिया ने बताया हमारे देश में लगभग 9 से 10 करोड लोग डायबिटीज से पीड़ित है और डायबिटीज के कारण हर साल लगभग 20 से 21 लाख लोगों की मृत्यु डायबिटीज के कारण, हार्ट अटैक से होती है लगभग 2 लाख अपनी रोशनी डायबिटीज के कारण खो देते हैं और 1.5 से 2 लाख लोगों की किडनी खराब हो जाती है अतः 40 साल से ऊपर के लोग अपनी ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर जांच करावे और संतुलित आहार, व्यायाम, योग करें डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल रखें और नियमित 6 माह में आंख रेटिना का, हार्ट का, किडनी का जांच करते रहने से सामान्य जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकते हैं |
About The Author

