मुख्यमंत्री भूपेश ने की राजधानी में ऑक्सीजोन का लोकार्पण

57

भुवन वर्मा बिलासपुर 2 जुलाई 2020

ऑक्सीजन का उद्घाटन करते अतिथि गण

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — रायपुर के हृदयस्थल में 19 एकड़ में 11 करोड़ रूपये की लागत से बनाये गये ऑक्सीजोन का आज लोकार्पण किया। इस ऑक्सीजोन से नगरवासियों को अब शुद्ध हवा के साथ सैर और भ्रमण का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। यह नगर के रौनक के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभायेगा। लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां सफेद चंदन का पौधा लगाया। कलेक्टोरेट परिसर के समीप बनाये गये इस ऑक्सीजोन में 12 एकड़ में अब तक 04 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर 75 प्रजातियों के 04 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाये गये हैं। ऑक्सीजोन में बच्चों के खेलने के लिए झूले, फिसलपट्टी और ओपन एयर जिम के उपकरण लगाये गये हैं। युवाओं के लिये आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाया गया है। ऑक्सीजोन में आम, जामुन, सीताफल, आंवला तथा अमरूद जैसे फलदार वृक्ष और तितलियों को आकर्षित करने के लिये जारूल, अमलतास, कचनार, मौलश्री, आकाशनीम जैसे फूलदार पौधे लगाये गये हैं। यहां 503 पुराने वृक्षों को संरक्षित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक  राकेश चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के पीसीसीएफ  राजेश गोवर्धन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

57 thoughts on “मुख्यमंत्री भूपेश ने की राजधानी में ऑक्सीजोन का लोकार्पण

  1. FanDuel Casino is America’s #1 online casino, delivering unhesitating thrills with ignition poker , exclusive slots like Huff N’ Huff, and last dealer act normal at your fingertips. Hip players grab 500 Bonus Spins supplementary $40 in Casino Bonus decent for the purpose depositing $10—added up to $1,000 dorsum behind on first-day screen losses. Calling all Thrillionaires: be adjacent to for the nonce, operate your nature, and upon every interest into epic wins!

  2. Comprehensive overview of current guidelines for heart failure with reduced ejection fraction. Quadruple therapy has transformed prognosis. – https://nicolediem.ch/apps/store-locator , This review effectively synthesizes current knowledge on NAFLD/NASH. Pharmacological options are finally emerging after years of lifestyle-only management. .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *