कोनी थाना में सुशासन चार दिनों से चोरी की शिकायत दर्ज के लिए घूम रहे हैं पीड़ित पक्ष
बिलासपुर।हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र अरपा साईड सेंदरी रोड में कलेक्टर द्वारा शासकीय सोलर पैनल लगा हुआ है ।सोलर पैनल से पम्प हाउस के पंप तक की कॉपर केबल तार चोरी 25 मई 2026 को हो गया है । विदित हो कि अज्ञात तत्वों द्वारा सोलर पैनल से पंप हाउस के पम्प तक की केबल तार चोरी हो गई है। जिसकी लंबाई लगभग 70 मीटर जो कॉपर केबल वायर है। जिसकी लागत लगभग 10 हजार है।
उपरोक्त प्रकरण पर जांच कर सख्त कार्रवाई करने हेतु कोनी थाना में शिकायत किया गया । लेकिन थाना के पुलिस वाले पिछले तीन दिन से शिकायतकर्ता को सुबह आना शाम आना करके घुमा रहे हैं। अंतः आज तक शिकायत दर्ज नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन की सुशासन का अंदाज इसी से लगाया ज सकता है। कोनी थाना के इस तरह की समस्याओं को लेकर आम लोग कितने परेशान हो रहे होंगे।
भुवन वर्मा संयोजक
हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति बिलासपुर छग 9827124304
About The Author

