सुशासन तिहार के तहत टीबी मरीजों को मिला पोषण सहायता लाभ

53e8ad7e-e7fc-4dff-9417-98d2aa7bf87b

बिलासपुर/ 26 मई 2026,सुशासन तिहार “शासन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत मंगला स्थित धुरीपारा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं।शिविर में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी तथा नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (टीबी नियंत्रण अभियान) के तहत दो टीबी मरीजों को एसईसीएल द्वारा प्रदत्त प्रोटीन पाउडर का वितरण किया गया, ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार हो और उपचार पूर्ण किया जा सके। इसके साथ ही शिविर में हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर व शुगर टेस्ट तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया भी की गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय रूप से सेवाएं प्रदान कीं और लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। शिविर का उद्देश्य टीबी उन्मूलन, बेहतर पोषण एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करना था।

About The Author

You may have missed