13 फ़रवरी विश्व रेडियो दिवस: सूचना का साथी, समुदायों का पुल

8
WhatsApp Image 2026-02-12 at 20.43.17

बिलासपुर, 13 फरवरी 2026/हर वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल एक संचार माध्यम का उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत आवाज़ों का सम्मान है जो तरंगों के सहारे सीमाओं को पार कर दिलों तक पहुंचती हैं। तकनीक के तीव्र विस्तार और डिजिटल क्रांति के इस दौर में भी रेडियो अपनी सादगी, सहजता और आत्मीयता के कारण आज भी प्रासंगिक है। रेडियो अब मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है और वेब के जरिए किसी भी केंद्र को दुनिया के किसी भी कोने में सुना जा सकता है। रेडियो एक ऐसा माध्यम है, जो केवल सूचना नहीं देता, बल्कि संवेदनाएं भी संप्रेषित करता है। ग्रामीण अंचलों से लेकर महानगरों तक, रेडियो ने हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का कार्य किया है। विशेष रूप से किसानों के लिए प्रसारित होने वाले कार्यक्रम, जैसे ‘किसानवाणी’, कृषि संबंधी नवीन जानकारियां और मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाते हैं। महिलाएं, युवा और बच्चे सभी के लिए रेडियो पर विविध विषयों पर आधारित कार्यक्रम प्रसारित होते हैं, जो ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन का संतुलित समन्वय प्रस्तुत करते हैं।

आकाशवाणी बिलासपुर की कार्यक्रम निदेशक डॉ सुप्रिया भारतीयन ने रेडियो को जनसंचार का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि रेडियो एक संतुलित एवं विश्वसनीय जनसंचार माध्यम है, जो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का समन्वित स्वरूप प्रस्तुत करता है। इसकी सरलता, सुलभता और व्यापक पहुंच ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। बदलते तकनीकी परिवेश में भी रेडियो ने अपनी आत्मीयता और विश्वास को बनाए रखा है।
आकाशवाणी बिलासपुर के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘किसानवाणी’ में बैसाखू भैया ने कहा कि रेडियो आवाज़ की ऐसी दुनिया है, जो श्रोताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। डिजिटल युग में भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब लोग पहचान कर स्नेहपूर्वक संबोधित करते हैं, तो वह आत्मीय क्षण रेडियो की ताकत का प्रमाण होता है।राजू भैया ने कहा कि रेडियो देववाणी के समान है, यह ऐसा माध्यम है, जो सीमित संसाधनों में भी अधिकतम लोगों तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाता है। जितू भैया ने रेडियो को स्वस्थ मनोरंजन का सशक्त माध्यम बताया वहीं महंगू भैया ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के विस्तार के बावजूद रेडियो की जनता की आवाज है। आकाशवाणी के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और विशेषकर किसानों के लिए विविध कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। ‘किसानवाणी’ कार्यक्रम से जुड़े हजारों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी के किसानवाणी कार्यक्रम में किसानों से संवाद के लिए कलाकारों के ऐसे नाम रेडियो पर रखे जाते हैं जिससे वे आत्मीय जुड़ाव महसूस कर सकें और उन्हें अपना मित्र समझें।

आकाशवाणी बिलासपुर के नियमित श्रोताओं भाटापारा से बचकमल,चकरभाठा से डी आर नारवानी, पालचूवा मुंगेली से उत्तरा दिवाकर , गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला से भूपेंद्र कुमार ओट्टी, बसंतपुर पेंड्रा से बंसीलाल श्रीवास्तव, जूना बिलासपुर से अखिलेश देवांगन सुशील देवांगन, पोंड़ी रतनपुर से भानु प्रताप कश्यप ,पोड़ी लाफ़ा से विद्यानंद साहू,त्रिवेण साहू,अलगीडाण्ड पाली से त्रिभुवन कंवर, ग्राम बुड़गहन से रामदुलारी,रामशरण प्रजापति , तखतपुर से मिश्रीलाल विश्वकर्मा मीरा देवी विश्वकर्मा ऐसे अनगिनत नाम है जो रेडियो से आत्मीय जुड़ाव रखते हैं और रेडियो तरंगों के जरिए सूचना, शिक्षा और मनोरंजन प्राप्त करते हैं श्रोता कहते हैं कि रेडियो सुनने के लिए हमे अलग से कोई समय नहीं देना पड़ता अपना काम करते हुए ही हम मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल करते हैं, रेडियो हमारा सच्चा साथी है।

About The Author

8 thoughts on “13 फ़रवरी विश्व रेडियो दिवस: सूचना का साथी, समुदायों का पुल

  1. Some truly excellent blog posts on this web site, regards for contribution. “I finally know what distinguishes man from other beasts financial worries. – Journals” by Jules Renard.

  2. I just do not see what the issue is. Great read. I enjoyed your post. Thank you. I truly appreciate this post. I used to be all about live casino. It’s like you read my thoughts! I have a few creative thoughts for this blog if you want to hear them. I enjoyed your post. Thank you. You are obviously very knowledgeable. I have never done this for myself but I’ve been told by friends that it can be really helpful. Great read. You appear to know a lot about this. That is what we are commonly told all the time. Nice read. This information is magnificent. I enjoyed reading this. Your article has proven useful to me.

  3. You are a very persuasive writer. I enjoyed reading this. This is an excellent, an eye-opener for sure! This is an excellent, an eye-opener for sure! full info? Good job on this article! Great read. Thanks for writing this. I found your pages via Reddit while searching for a related topic, your page came up and I am glad it did You are a very persuasive writer. This is an excellent, an eye-opener for sure! Thanks for writing this. It’s like you wrote the book on it or something. I enjoyed your post. Thank you. I enjoyed your post. Thank you. No real feed back on my end, this is simply a great post. I enjoyed reading what you had to say.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *