डाकघरों में मिल रही आधार एनरोलमेंट और अपडेशन की सुविधा

9
IMG_9973

बिलासपुर, 29 मई 2026/भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए बिलासपुर, गौरेल्ला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, जांजगीर एवं सक्ती जिले के विभिन्न डाकघरों में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। बिलासपुर जिले के बिलासपुर आर.एस. उपडाकघर, बिल्हा, कोनी, एसईसीएल, रतनपुर, तखतपुर, लोरमी एवं करगीरोड उपडाकघर, गौरेल्ला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा एवं पेंड्रा रोड उपडाकघर, मुंगेली जिले के मुंगेली उपडाकघर, जांजगीर जिले के प्रधान डाकघर जांजगीर, मालखरोदा एवं अकलतरा उपडाकघर तथा सक्ती जिले के सक्ती, डभरा एवं चंद्रपुर उपडाकघर में सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं।

वहीं प्रधान डाकघर बिलासपुर में यह सुविधा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दी जा रही है। इन केंद्रों में नागरिक नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ पुराने आधार कार्ड में पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, बायोमेट्रिक एवं ईमेल अपडेट जैसे कार्य करा सकते हैं। विभाग ने बताया कि बच्चों के लिए 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों का भी समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराएं। भारतीय डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे डाकघरों में उपलब्ध आधार अपडेशन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

About The Author

9 thoughts on “डाकघरों में मिल रही आधार एनरोलमेंट और अपडेशन की सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *