राष्ट्रीय नेत्र विशेषज्ञों के दिल्ली सम्मेलन में देंगे व्याख्यान: रेटिना, आर. ओ. पी. विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया
बिलासपुर – दिल्ली में आयोजित 76 वे वार्षिक दिल्ली ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के राष्ट्रीय नेत्र विशेषज्ञों के सम्मेलन में नेत्र विशेषज्ञ रेटिना, आर. ओ. पी. विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया का व्याख्यान है। दिल्ली नेत्र सोसायटी का वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 24, 25, 26 अप्रैल 2026 को भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित किया गया है इसमें पूरे भारत से लगभग 3000 नेत्र विशेषज्ञ भाग लेंगे इस सम्मेलन में मोतियाबिंद के एडवांस फेको ऑपरेशन, डायबिटीज से होने वाले अंधत्व के निवारण के लिए नवजात शिशु बच्चों में होने वाले परदे की बीमारी आर. ओ. पी. काँचबिंद व बच्चों के आंख के कैंसर की नई एडवांस विधि के बारे में व्याख्यान व शोध पत्र पढ़ा जाएगा।आशीर्वाद नेत्र चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ व रेटिना व आर. ओ. पी. विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया का व्याख्यान डायबिटीज के रेटिना की बीमारी व नवजात शिशु के परदे की बीमारी आर. ओ. पी. रेटिनोपैथी आफ प्रीमेच्योरिटी से होने वाले अंधत्व से बचने के उपाय व लेजर से इलाज के बारे में व्याख्यान पढ़ेंगे और एडवांस विधि के बारे में बताएंगे।ज्ञात हो डॉ. ऐश्वर्य मढरिया एल. व्ही. पी. हैदराबाद से रेटिना व आर. ओ. पी. की विशेषज्ञता प्राप्त किए हैं अतः इस सम्मेलन का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ के नेत्र के मरीजों को मिलेगा |
About The Author
