श्रीराम फाइनेंस के शानदार नतीजे, प्रॉफिट बढ़ने से शेयरों में तेजी

0
Shriram-Finance

श्रीराम फाइनेंस ने चौथी तिमाही में डिविडेंड की भी घोषणा की. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय में 16% की वृद्धि दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 6,051 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 6,994 करोड़ रुपये हो गई.

लार्जकैप एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस ने शुक्रवार को शेयर बाज़ार बंद होने से कुछ देर पहले वित्तवर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अपने वित्तीय परिणाम घोषित किये, जिसमें कंपनी के प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई. Shriram Finance Ltd के परिणाम बाज़ार बंद होने के कुछ देर पहले आए, इसलिए स्टॉक प्राइस में रिएक्शन देखा गया और यह स्टॉक 0.66% की तेज़ी के साथ 1,016.00 रुपए के लेवल पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 1.91 लाख करोड़ रुपए है. श्रीराम फाइनेंस ने ने चौथी तिमाही के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में पिछले वर्ष की तुलना में 41% की वृद्धि दर्ज की. यह लाभ पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2,139 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 3,014 करोड़ रुपये हो गया.

ब्याज से होने वाली कमाई बढ़ी, डिविडेंड की घोषणा-श्रीराम फाइनेंस ने चौथी तिमाही में डिविडेंड की भी घोषणा की. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय में 16% की वृद्धि दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 6,051 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 6,994 करोड़ रुपये हो गई.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed