मंडी बोर्ड परीक्षा अपडेट: एडमिट कार्ड, नियम और परीक्षा केंद्र की जानकारी जारी

Untitled-design-88
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल को जिले के 119 केंद्रों में सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में 34 हजार 396 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन सुरक्षा और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के कारण परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे ही बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा, जबकि गहरे रंग जैसे काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग और चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। पैरों में फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने की अनुमति होगी और कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित है। इसके अलावा, परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा केंद्र में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। केंद्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आना होगा।

About The Author

You may have missed