कुर्मी समाज जिला बिलासपुर : द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह

0

कुर्मी समाज जिला बिलासपुर : द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह

भुवन वर्मा बिलासपुर 14 मार्च 2023

चकरभाठा । कूर्मि समाज जिला बिलासपुर के तत्वाधान में महिला दिवस पर 12 मार्च को महिला सम्मान का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रामकुमारी संतोष कौशिक, अध्यक्षता श्रीमती गीतांजलि जितेंद्र कौशिक, ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष बिल्हा, एवम विशिष्ट अतिथि नुरिता प्रदीप कौशिक पूर्व जनपद अध्यक्ष तखतपुर, रूखमणी श्याम मूरत कौशिक, सोसल वर्कर, श्रीमती प्रभा पुष्कर कौशिक जिला अध्यक्ष महिला कूर्मि समाज बिलासपुर, डॉक्टर दीप्ति धुरंधर कार्यकारी जिला अध्यक्ष महिला कूर्मि समाज उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुर्मी समाज बिलासपुर छग द्वारा वासु मंगलम चकरभाठा जिला बिलासपुर में महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे समाज की महिला प्रतिनिधियों को भारत का संविधान और हिंदू कोड बिल और बाबा साहेब पुस्तक भेट कर सम्मान किया गया। साथ ही आव्हान किया गया कि महिलाएं भारत के संविधान का अध्ययन कर अपने बच्चो को भी अध्ययन कराए एवम अपने हक अधिकार के लिए जागरूक और एकजुट होकर आगे बढ़े जिसमे पुरुष वर्ग भी सहयोग और समर्थन प्रदान करे।

उक्त जानकारी ओबीसी श्याम मूरत कौशिक गुरुजी, जिला महासचिव/संयोजक कुर्मी समाज बिलासपुर छग ने दी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *