भारतीय आर्थिक संघ की 105 वे अधिवेशन रांची में आयोजित: आचार्य एडीएन वाजपेई देंगे अध्यक्षीय उद्बोधन

0

भारतीय आर्थिक संघ की 105 वे अधिवेशन रांची में आयोजित: आचार्य एडीएन वाजपेई देंगे अध्यक्षीय उद्बोधन

भुवन वर्मा बिलासपुर 26 दिसंबर 2022

बिलासपुर । अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई भारतीय आर्थिक संघ की 105 वे अधिवेशन श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्व विद्यालय रांची में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के लिए रांची रवाना हुए। ज्ञात हो कि भारतीय आर्थिक संघ सम्पूर्ण भारत के अर्थशास्त्रियों का एक संघ है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन और प्रगति के लिए कार्य करता है। इस वर्ष का भारतीय आर्थिक संघ का अधिवेशन रांची में आयोजित है। इस अधिवेशन में देश भर के लगभग 700 अर्थशास्त्री एकत्रित होकर भारतीय अर्थव्यवस्था पर चिंतन और मनन करेंगे।

इस अधिवेशन के अध्यक्ष माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई जी है वे अपना अध्यक्षीय उद्बोधन परम्परा गत भारतीय अर्थव्यवस्था, आध्यात्मिक अर्थव्यवस्था और भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व के सबसे मजबूत आर्थिक व्यवस्था कैसे बनाएं जाएं इस पर अपना विचार प्रकट करेंगे। इस संघ का पूर्व अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, रघुराम राजन आदि रह चुके हैं यह हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि इस अधिवेशन की अध्यक्षता माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई जी अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर कर रहे हैं। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री रमेश बैस जी है। अन्य अतिथियों में राज्य सभा सांसद डॉ अच्युत समांथा, डॉ तंपन कुमार शांडिल्य, डॉ अजित कुमार सिन्हा, डॉ देवेन्द्र अवस्थी, डॉ बी पी चन्दमोहन डॉ एस नारायण शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *