CWG 2026: पैरा एथलेटिक्स में चमका भारत, शॉटपुट में सोमन को गोल्ड और जुयाल को सिल्वर

IMG_1598

ग्लासगो।कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 23 मेडल जीत चुका है। 1 अगस्त के मैच शेड्यूल को देखें तो आज बॉक्सिंग में भारतीय बॉक्सर्स को कई गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।कॉमनवेल्थ गेम्स में 31 जुलाई तक भारत कुल 23 मेडल जीत चुका था। इसमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। अब 1 अगस्त को होने वाले मुकाबलों में सबसे ज्यादा उम्मीदें बॉक्सिंग से हैं, जहां अलग-अलग वजन कैटेगरी में 10 भारतीय बॉक्सर मेडल जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। ऐसे में भारत को कई गोल्ड मेडल मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा, भारत के शानदार पोल वॉल्टर देव मीणा और कुलदीप कुमार भी अपने-अपने खेल में दम दिखाएंगे।बॉक्सिंग के अलावा ट्रिपल जंप के फाइनल में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु से भी मेडल की उम्मीद है। वहीं, 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीत चुके गुलवीर सिंह अब 5,000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर एक और मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही, जूडो में उन्नति शर्मा 63 किलोग्राम वर्ग के शुरुआती मैचों से अपने खेल की शुरुआत करेंगी।

About The Author