कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडल टैली: भारत के सभी मेडलिस्ट, ताज़ा पदक स्थिति और खेलवार विवरण

IMG_1506

अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में कुल 10 पदक आ चुके हैं, जिनमें 2 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है और आज उम्मीद है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी मेडलों की संख्या में इजाफा करेंगे।

नई दिल्ली।भारतीय खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और पदक दिलाए हैं। आज एक बार फिर पूरा देश उम्मीद में है कि पदक की संख्या में इजाफा हो और इसके आसार भी काफी ज्यादा हैं। भारत आज मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स में कमाल कर सकता है। पांच मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे और जीत गए तो फिर पदक पक्का। इसके अलावा एथलेटिक्स, तैराकी, पैरा-तैराकी और लॉन बॉल्स में आज भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 122 भारतीय एथलीट पदक जीतने के लक्ष्य के साथ शामिल हुए हैं, जो स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।

भारत इस बार ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में आठ सामान्य खेलों में पदक की चुनौती पेश कर रहा है। इनमें एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, लॉन बाउल्स, मुक्केबाजी, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइकिलिंग और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं।

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी पांच पैरा स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगे, जिनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय पदक विजेता

नम्बर एथलीट इवेंट खेल मेडल
1 ऋषिकांत सिंह मेंस 60किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
2 झंडू कुमार मेंस हेविवेट पैरा पावरलिफ्टिंग ब्रॉन्ज
3 मीराबाई चानू वूमेंस 48किग्रा वेटलिफ्टिंग गोल्ड
4 मुथुपांडी राजा मेंस 65किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
5 ज्ञानेश्वरी यादव वूमेंस 53किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
6 बिंदियारानी देवी वूमेंस 58किग्रा वेटलिफ्टिंग ब्रॉन्ज
7 शर्मिला वूमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स गोल्ड
8 सर्वेश कुशारे मेंस हाई जंप एथलेटिक्स सिल्वर
9 शिल्पा के. शायला वूमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
10 वल्लुरी अजय बाबू मेंस 79किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर

 

 

About The Author