पैरा केनो कायाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता हेतु छग की टीम हुई भोपाल रवाना

8d3c85b8-3417-4e5b-b9e4-0d02ddc85c36

चंचला पटेल की रिपोर्ट

रायपुर – पैरा केनो कायाकिंग एंड कैनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 08 से 12 अगस्त 2026 तक लोअर लेक भोपाल में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये राज्य की पैरा टीम आज देर शाम अमरकंटक एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ राज्य कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ से कोच प्रवेश सोनवाने एवं प्रबंधक राकेश सिंह ठाकुर के साथ रवाना हुई। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता हेतु संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग रायपुर अरविंद गेडाम व जिला परियोजना समन्वयक रायपुर अरुण शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया गया।आज रवाना हुई छग की टीम में प्रदेश से एकमात्र दिव्यांग खिलाड़ी रायगढ़ से चंचला पटेल और जशपुर से कुलदीप मिंज, रायपुर से होरीलाल यादव, पिंटू साहू, प्रेमजीत कुमार, करन सोनी कोरबा से लकी सोनी, महासमुंद से महेश्वर पटले, दंतेवाड़ा से सुमित कुमार एवं विनेश का चयन हुआ है। यह टीम छत्तीसगढ़ कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में प्रस्थान की। भोपाल रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आईएएस तनुजा सलाम से सौजन्य मुलाकात की। इसदौरान संचालक महोदया ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरण कर उनका उत्साहवर्धन करते हुये प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की शुभकामनायें दीं। उल्लेखनीय है कि राज्य की पैरा टीम पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। इक्विपमेंट की कमी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ ने पूरा करते हुये बोट्स एवं पैडल खरीदे, जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों को अभ्यास में कोई असुविधा ना हो। वहीं संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव अभिजीत मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये शुभकामनायें दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, कोच पिंकी साहू, कोच अशोक साहू, अशोक दुबे सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed