9 अगस्त को होगी छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज परीक्षा:पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले इस परीक्षा में लगभग 1200 बच्चे होंगे शामिल
बिलासपुर जिले से 97 विद्यार्थी होंगे शामिल, अशीष लाइब्रेरी कुर्मी भवन बना परीक्षा केंद्र
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा में बिलासपुर जिले से 96 विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए अशीष लाइब्रेरी, कुर्मी भवन, द्वितीय तल, सरकंडा, बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी पंजीकृत विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।परीक्षा कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। अतिथियों में सुश्री ज्योति पटेल, एडिशनल कलेक्टर बिलासपुर, डॉ. एल.सी. मढ़रिया, नेत्र विशेषज्ञ बिलासपुर, एल.पी. वर्मा, संचालक—आपात सेवा एवं एस .डी.आर.एफ. ट्रेनिंग सेंटर, परसदा, बिलासपुर, बजरंग वर्मा, संयुक्त कलेक्टर, महासमुंद, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार बिलासपुर, प्रवेश कश्यप, जोन कमिश्नर, बिलासपुर, रमेश कौशिक, अध्यक्ष, कुर्मी क्षत्रिय सेवा समिति तथा राजेश कश्यप, सचिव, कुर्मी क्षत्रिय सेवा समिति, भुवन वर्मा, संपादक, अस्मिता और स्वाभिमान सहित अन्य गणमान्यजन शामिल होंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बिलासपुर जिला टीम में संतोष कश्यप, कमल कश्यप, आशीष कौशिक, विश्वामित्र कश्यप, सुरेश कौशिक, श्रीमती निधि चंदेल, श्रीमती प्रीति पाटनवर, डॉ शारदा कश्यप, नवोदिता पाटनवर, गजराज कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा परीक्षा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया जा रहा है।
परीक्षा केंद्र
अशीष लाइब्रेरी, कुर्मी भवन (द्वितीय तल), सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
About The Author


