आज कोरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: पटना गांव को नगर पंचायत की घोषणा, बैकुंठपुर में झुमका आइलैंड का लोकार्पण – 4 जुलाई को रहेंगे जीपीएम जिला में
आज कोरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: पटना गांव को नगर पंचायत की घोषणा, बैकुंठपुर में झुमका आइलैंड का लोकार्पण – 4 जुलाई को रहेंगे जीपीएम जिला में
भुवन वर्मा बिलासपुर 3 जुलाई 2022


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कोरिया जिले में बैकुंठपुर विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पटना गांव को नगर पंचायत का दर्ज देने की घोषणा की। वहीं बैकुंठपुर में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की भी घोषणा हुई। मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर पहुंचकर झुमका जलाशय के बीच स्थित झुमका आइलैंड का भी लोकार्पण किया।

पोड़ी गांव की देवगुड़ी में पूजा-अर्चना के साथ मुख्यमंत्री ने दौरे की शुरुआत की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से दोपहर 12 बजे पोंडी गांव के लिए रवाना हुआ। बैकुंठपुर विधानसभा का यह गांव खडगवां ब्लॉक में आता है। रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आज बैकुंठपुर में रहूंगा। यह सरगुजा संभाग की आखिरी विधानसभा है। बस्तर की विधानसभाओं का दौरा पहले ही पूरा हो चुका है। कल गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही जाउंगा। वहां पहुंच गया तो अमरकंटक में दर्शन करने भी जाउंगा। उसके बाद मैदानी जिलों रायगढ़ – बिलासपुर आदि का दौरा शुरू होगा।

पाँडी में ग्रामीण नर्तक दलों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक अम्बिका सिंहदेव का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बैकुंठपुर के पौंडी में भेंट मुलाकात की चौपाल लगाने के बाद पटना जाएंगे। यह गांव बैकुंठपुर ब्लॉक में स्थित है। यहां स्थानीय योजनाओं कार्यक्रमों के निरीक्षण और समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कर लोगों से बातचीत करेंगे। चौपाल के बाद मुख्यमंत्री कार से ही पटना से बैकुंठपुर लौटेंगे। शाम को उन्हें बैकुंठपुर के मानस भवन में आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल होना है। रात में वे विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात में भी बैकुंठपुर में ही रुकने वाले हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को वहां से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए रवाना होंगे।
बैंक और स्वामी आत्मानंद स्कूलों कीसबसे अधिक मांग
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, बस्तर संभाग के दौरे में सबसे अधिक मांग बैंक की आई थी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, सड़क, पुल-पुलिया की भी मांग आई। सरगुजा संभाग में भी कमोबेस वही स्थिति थी। जो सड़क, पुल-पुलिया नहीं बन पाए हैं उसकी और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने की मांग अधिक रही। बैंक खोलने की मांग भी अधिक रही।
पिछली सरकार की तुलना में बदलाव का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली सरकार की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से बेहतर स्थिति देखने को मिल रही है। किसानों, मजदूरों की आय बढ़ी है। महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें सबसे अधिक खुशी यह देखकर मिलती है कि महिलाएं स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ रही हैं। उनके चेहरे पर जो आत्मविश्वास दिखाई पड़ता है वह बड़ी विशेषता है।
About The Author


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/register?ref=QCGZMHR6