बिलासपुर में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, चिकित्सकों ने दी सेवाएं

0
98295fab-944f-460f-b276-c1a58b94fea5

बिलासपुर, 25 मई 2026: संजीवनी शाखा द्वारा सिंधु धर्मशाला, सिंधी कॉलोनी, बिलासपुर में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में “सेवा परमो धर्मः” की भावना के साथ नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे “मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन”जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशेष सत्र आयोजित हुआ। स्वास्थ्य शिविर में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह ने “मासिक धर्म पर खुलकर बोलो, गलत सोच को पीछे छोड़ो” एवं #तारुण्यवार्ता विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए माहवारी पर घर-परिवार में खुलकर बात होनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों से संवाद करें और घर का वातावरण माहवारी के प्रति संवेदनशील व सुरक्षित बनाएं ताकि कोई भी बच्ची संकोच या भ्रांति का शिकार न हो। संजीवनी अस्पताल के मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ, जिला स्काउट संघ के वरिष्ठ सदस्य डॉ. विनोद तिवारी ने जागरूकता अभियान में सहभागिता कर मार्गदर्शन दिया। जिला भारत स्काउट्स एंड गाइड्स बिलासपुर के मुख्यालय आयुक्त एवं होम्योपैथिक डॉ.नवनीत कौशिक के द्वारा संचालन किया गया।

कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के सहा.राज्य आयुक्त भूपेंद्र शर्मा एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पूर्व जिला मुख्य आयुक्त एवं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ लिया एवं जागरूकता सत्र से लाभान्वित हुए। जिला संगठन आयुक्त (गा.)डॉ. पूनम सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं मासिक धर्म प्रबंधन संबंधी जागरूकता के सराहनीय कार्य हेतु उनकी प्रशंसा की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *