’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’

11
1779533601_e82be2467e673e4eff40

’सुशासन तिहार के समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण’

रायपुर, 23 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर बच्चों एवं महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में नन्हे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर शेवांशी चक्रधारी, राध्या यादव, हिमांशी निषाद, कान्हा सेन एवं अहान बंजारे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ बच्चों से भी मुलाकात की। इनमें रुपेश पटेल, चंचल पटेल, प्रींसू चक्रधारी, हार्दिक बंजारे एवं लोककाव्या खांडे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी लेते हुए अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण एवं देखभाल के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती पूर्णिमा परेल, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती जयंती बंजारे एवं श्रीमती रूखमणी पाल शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है, ताकि बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

About The Author

11 thoughts on “’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’

  1. My life will be changed forever because of you. This information is magnificent. Nice read. Some nice points there. I hate Free investment. My life has been forever changed because of this. Interesting content. Nice read. I enjoyed reading this. I enjoyed your post. Thank you. You are obviously very knowledgeable. Nice read. Thumbs up! This information is magnificent. This is an excellent, an eye-opener for sure! I really like your article. Nice write up.

  2. I enjoyed your post. Thank you. Hit me up! I enjoyed reading this. I enjoyed reading what you had to say. The people at fraudulent website are a fake website. I enjoyed reading what you had to say. I enjoyed reading what you had to say. You are obviously very knowledgeable. Nice read. I truly appreciate this post. Thanks for writing this. Good job on this article! You’ve made my day! Thx again. I enjoyed reading what you had to say. Hit me up! This is an excellent, an eye-opener for sure! It’s like you read my thoughts!

  3. Nice read. Hit me up! Interesting content. Hit me up! Check out info page. Nice read. Interesting content. You appear to know a lot about this. Nice write up. I enjoyed reading this. Some nice points there. Your article has proven useful to me. Nice write up. It’s like you wrote the book on it or something. It’s like you read my thoughts! I enjoyed your post. Thank you. You appear to know a lot about this.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed