तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम, पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में उछाल

petrol-diesel-rate-1-2026-05-9eb4ec12afd4dca23d83b3525e0e87da-1200x800

दिल्ली। देश में 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद आम लोगों को महंगाई की डबल डोज मिल गई है, दरअसल दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इस बार सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है. नई दरें लागू होने के बाद अब ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की ईंधन लागत और बढ़ गई है. पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई से परेशान लोगों के लिए यह बढ़ोतरी एक और झटका मानी जा रही है.

CNG की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवाओं पर पड़ेगा. दिल्ली-एनसीआर में लाखों लोग रोजाना सार्वजनिक परिवहन के तौर पर CNG वाहनों पर निर्भर रहते हैं. ईंधन महंगा होने से ड्राइवरों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर किराए में बढ़ोतरी के रूप में यात्रियों को झेलना पड़ सकता है.

About The Author

You may have missed