भगवान जगन्नाथ के द्वार पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत

0

भगवान जगन्नाथ के द्वार पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत

भुवन वर्मा बिलासपुर 19 फरवरी 2021

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जगन्नाथपुरी – अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री कंगना रनौत समय निकालकर आफ व्हाईट रंग का सलवार सूट और गोल्डन वर्क किया दुपट्टा , गले में हैवी ज्वैलरी पहनी हुई पवित्र माघ मास की सप्तमी शुक्रवार को ओड़िसा के पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान कृष्ण, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं का दर्शन कर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ टीम के सदस्य भी मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीमंदिर सिंहद्वार के सामने पहुंचने के बाद मंदिर के प्रशासनिक अधिकारियों सहित सेवकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कंगना ने बाइस सीढ़ी एवं सात पाहाच (सीढ़ी) होते हुये महाप्रभु केमंगल आरती का दर्शन किया और भक्तिमय होकर परिक्रमा भी लगायी। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये कंगना ने कहा कि इस मंदिर में मैं पहली बार दर्शन करने पहुंची हूं। लेकिन वाकई मैं ये नहीं जानती कि मैं यहां इतना देरी से क्यों पहुंची हूं ? उन्होंने कहा जो कुछ होता है वो ऊपर वाले की मर्जी से ही होता है। आज महाप्रभु का दर्शन कर मैं खुद को धन्य मान रही हूं। नये साल के शुरूआत में ही महाप्रभु का दर्शन हुआ है , उम्मीद करती हूं कि यह साल मेरे लिए शुभमय होगा। उन्होंने कहा है कि हम हमेशा राधा एवं रूक्मणी (लक्ष्मी) का दर्शन करते आ रहे है किन्तु पुरी जगन्नाथ धाम में भगवान कृष्ण को भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा (अर्जुन की पत्नि अभिमन्यु की मां) के साथ रखा गया है। श्रीमंदिर में महाप्रभु के साथ श्री विग्रहों का दर्शन से चिकित्सकीय तथा सुखदायक मिठास की अनुभूति हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसम्बर महीने में ही कंगना ने महाप्रभु का दर्शन करने की इच्छा जतायी थी। बताते चलें कंगना रनौत गुरुवार शाम को वाई सिक्योरिटी में भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंची और आज उन्होंने महाप्रभु का दर्शन किया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु मामले में टिप्पणी करने के बाद कंगना पिछले दिनों चर्चा का केन्द्र बन गई थी। उन्होंने मुंबई में कड़े संघर्ष के बीच सफलता हासिल किया है। अपने अभिनय के बल पर उन्होंने फिल्म फेयर अवार्ड से लेकर राष्ट्रीय चलचित्र पुरस्कार जैसे कई सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। विभिन्न प्रसंग पर टिप्पणी कर अधिकांश समय वे चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने अपने ओड़िसा दौरे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे सिक्योरिटी से घिरी और काफी खुश नजर आ रही हैं। कंगना ने वीडियो कैप्शन में लिखा है, “हमने हमेशा कृष्ण को राधा या रुक्मणि के साथ देखा है। लेकिन पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण अपने भाई-बहन बलराम और सुभद्रा (अर्जुन की पत्नी, अभिमन्यु की मां) के साथ विराजमान हैं। उनके ह्रदय के चक्र से निकलती ऊर्जा के चलते पूरे स्थान में स्वास्थ्यप्रद और सुखदायक मिठास का अहसास होता है। कंगना इस वक्त मध्यप्रदेश में रजनीश घई के निर्देशन में बन रही अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता की मुख्य भूमिका है। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में होंगी। यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके फर एक अक्टूबर को रिलीज होनी है , जिसमें कंगना एक इंटेलिजेंस आफिसर की भूमिका में नजर आयेंगी। कंगना रनौत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री फिल्म थलाइवी रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म पॉलिटिशन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। फिल्म ‘धाकड़’ के बाद कंगना ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू करेंगी। वे ‘अपराजित अयोध्या’, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ और कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बेस्ड एक अनाम फिल्म की घोषणा भी कर चुकी हैं। उनके प्रोडक्शन की एक अन्य फिल्म में उन्हें इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा जायेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *