लोकसभा में पारित कृषि विधेयक किसान विरोधी : आर के शर्मा

1
images - 2020-09-20T192843.101

लोकसभा में पारित कृषि विधेयक किसान विरोधी : आर के शर्मा

भुवन वर्मा बिलासपुर 20 सितंबर 2020

सुहेला । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुहेला के अध्यक्ष राम खिलावन शर्मा ने लोक सभा में पारित तीनों कृषि विधेयक को किसान विरोधी करार दिया श्री शर्मा ने कहा कि इस विधेयक द्वारा कृषि निजी क्षेत्र के चंद पूंजी पतियों के हाथ में चला जाएगा किसान के कृषि उत्पाद को खुले बजार में प्रतिस्पर्धा के नाम पर मण्डी व्यवस्था को ख़तम करने का प्रयास है भारत में ज्यादातर लघु और सीमांत कृषक है वे अपने उत्पाद को दूसरे प्रांत में अगर बेचने जाए तो किराए भाड़े के कारण उनका उत्पादन मूल्य मिलना असम्भव है एंसे में किसान और गरीब हो जायेगे इस विधेयक में समर्थन मूल्य पर किसान के उत्पाद को खरीदी की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है ऎसा प्रतीत होता है कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की कृषि उत्पाद को खरीदने के लिए मुख मोड़ रही है इस विधेयक में आवश्यक वस्तु दलहन तिलहन प्याज आज के भंडारण को असीमित कर काला बाजारी को बढ़ावा दिया गया है इस विधेयक से येसा प्रतीत होता है कि मोदी जी ने अपने मित्र अंबानी आदानी के लिए कृषि और किसान को भी उनके हवाले कर दिया है कांग्रेस अपने नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी भूपेश बघेल मोहन मरकाम के निर्देश पर किसान के हित की लड़ाई सड़क पर आकर लड़ने को तैयार है।

About The Author

1 thought on “लोकसभा में पारित कृषि विधेयक किसान विरोधी : आर के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *