कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने कहा कि नगर निगम में कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व नही
कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने कहा कि नगर निगम में कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व नही
भुवन वर्मा बिलासपुर 20 सितंबर 2020
बिलासपुर । कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने कहा कि नगर निगम में कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व नही है।नगर निगम चुनाव के समय शहर के कांग्रेसी नेताओं ने कुर्मी समाज को एल्डरमेन बनाये जाने की बात कही थी। श्याम कश्यप ने कहा कि वरिष्ट कांग्रेसी नेताओं को अनदेखा किया गया है वही कुछ ऐसे भी नाम तय कर दिए है जिनको कॉग्रेसी नेता जानते नही है। श्याम कश्यप ने कहा है ऐसे व्यक्ति को एल्डरमेन बनाना निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है।तथा अहिरवार समाज ,देवांगन समाज ,आदिवासी समाज,यादव समाज,सिक्ख समाज ,रजक समाज, ब्राह्मण समाज की अनदेखी की गई।एवम विकलांग कोटे को भी दरकिनार किया गया है, मैं प्रदेश नेतृत्व से मांग करता हु की उक्त सूची को रद्द कर दूसरी सूची जारी करे जिसमे जो 15 साल संघर्ष किया है ऐसे लोगो का समावेश हो।