जापान के अंतरराष्ट्रीय न्यूरोसर्जिकल सम्मेलन में : प्रो. एस. एन. मढ़रिया ने प्रस्तुत किया एडवांस्ड स्कल बेस सर्जरी पर शोध पत्र

def59c5f-ffc3-4489-9ae7-3c07f1c40717

रायपुर।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन प्रो. एस. एन. माधरिया इन दिनों जापान के फुकुशिमा में आयोजित 10वें इंडिया-जापान न्यूरोसर्जिकल कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 25 नवंबर 2026 को होटल लिस्टेल इनावाशिरो में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने “Endoscopic Advanced Skull Base Surgery” विषय पर अपना शोध पत्र (Scientific Paper) प्रस्तुत किया।

इस सम्मेलन में भारत और जापान के न्यूरोसर्जन एक मंच पर एकत्रित होकर न्यूरोसर्जरी की आधुनिक तकनीकों, शोध और उपचार के नवीनतम तरीकों पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

प्रो. एस. एन. मढ़रिया को न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान वे लगभग 13,000 से 14,000 सफल सर्जरी कर चुके हैं। एंडोस्कोपिक एडवांस्ड स्कल बेस सर्जरी जैसे आधुनिक विषय पर उनका शोध पत्र प्रस्तुत करना उनके लंबे चिकित्सकीय अनुभव और अकादमिक योगदान को दर्शाता है।

उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सहभागिता से छत्तीसगढ़ के चिकित्सा जगत को गौरव मिला है। यह राज्य के न्यूरोसर्जरी क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

About The Author