डॉ डीपी देशमुख प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रजनी रजक महिला उपाध्यक्ष : छत्तीसगढ़ कला परंपरा कला बिरादरी के

5

भुवन वर्मा बिलासपुर 26 जुलाई 2020

शुकदेव बने बिलासपुर संभाग के प्रचार सचिव, राघवेंद्र दुबे को जिलाध्यक्ष

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया। प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन के बाद प्रदेश के लोक कलाकारों और साहित्यकारों समेत अन्य विधाओं से जुड़ी कला का सर्वागीण विकास के लिए प्रदेश स्तर पर कला परंपरा कला बिरादरी संस्था का गठन किया गया है।

इसमें देश और प्रदेश ख्याति प्राप्त लोक कलाकार साहित्यकारों को इस संस्था से जोड़कर शासन के महत्वपूर्ण कार्य लोक कलाकार, साहित्यकार और लोक कला लोक संस्कृति का सर्वागीण विकास करना है। कला परंपरा कला बिरादरी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीपी देशमुख, प्रादेशिक महिला उपाध्यक्ष रजनी रजक, प्रादेशिक उपाध्यक्ष दीनदयाल साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश पांडेय, महासचिव गया प्रसाद साहू रतनपुरिहा ने प्रदेश के ख्याति प्राप्त कला मर्मज्ञ कलाकारों साहित्यकारों को छत्तीसगढ़ अंचल के विविध लोक विधा के प्रादेशिक संयोजन या सहायक संयोजक का मनोनयन किया। यह पांचों प्रचार सचिव केंद्रीय इकाई के सदस्य होंगे। इनमें रायपुर संभाग सचिव राजू शर्मा, बिलासपुर संभाग सचिव शुकदेव प्रसाद कश्यप साहित्य क्षेत्र से, बस्तर संभाग प्रचार सचिव देवेन्द्र कुमार देशमुख कला क्षेत्र से, दुर्ग संभाग प्रचार सचिव अरमान अश्क (साहित्य क्षेत्र से सरगुजा), संभाग प्रचार सचिव डॉ. सुधीर पाठक को

अलावा 28 जिलों के लिए अलग-अलग अध्यक्ष और सचिव का मनोनयन किया गया है। बिलासपुर जिले का अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे को बनाया गया है। यह जानकारी बिलासपुर संभाग के प्रचार सचिव शुकदेव प्रसाद कश्यप ने दी। गौरतलब है कि कि छत्तीसगढ़ी लोक कला के डॉ. डीपी देशमुख के मार्गदर्शन में एक दशक से छग राज्य की कई विधाओं के लोक कलाकारों साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने कला परंपरा कला साहित्य का निरंतर प्रकाशन किया गया प्रदेश के लगभग सभी जिलों के लोक कलाकारों साहित्यकारों को एकजुटता प्रदान करने व विलुप्त कला को जीवंतता प्रदान करने का अथक प्रयास सार्थक हुआ जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया। इस परिषद की मांग वर्षों से की जा रही थी।

About The Author

5 thoughts on “डॉ डीपी देशमुख प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रजनी रजक महिला उपाध्यक्ष : छत्तीसगढ़ कला परंपरा कला बिरादरी के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *