डॉक्टर खूबचंद बघेल की जन्म जयंती पर पुण्य स्मरण कर मनाई गई महोत्सव भिलाई
भिलाई। नेहरू नगर भिलाई में डॉक्टर खूबचंद बघेल जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बघेल की कृतितव पर राज प्रधान ईश्वरी वर्मा छत्तीसगढ़ प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल का जीवनसंघर्ष व उनके त्याग डॉक्टर खूबचंद बघेल जन्म जयंती समारोह में नेहरू नगर कॉलोनी डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक प्रतिमा स्थल में जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती प्रबुद्ध जन डॉ बघेल के अनुयाईयों द्वारा पुण्य स्मरण किया गया. सुधीर खिचारिय।ने अपने उद्बोधन में ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा का डॉक्टर बघेल की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके योगदान आज भी प्रासंगिक है। मिथला खिचारिया ने कहा अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए उनके किए गए कार्यों को स्मरण करते सराहना किये।
सीके वर्मा ने कहां की वे तो अच्छे साहित्यकार लेखक थे उन्होंने अंतिम पंक्ति के लोगों को नाटक के माध्यम से समाज सुधार के अनेक प्रासंगिक कार्य उनके द्वारा किया गया।छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल जी की 126 वीं जयंती के अवसर पर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर आनंद त्रिपाठी, अनंत राम वर्मा जीवन वर्मा अजय वरमा, अजय चंद्राकर पुष्पक राज देशमुख, श्रीमती अनीता वर्मा, श्रीमती मधु वर्मा पूर्व अध्यक्ष सी के वर्मा, सुधीर खिचरिया, आई ए स मनु तथा समाज प्रबुद्ध गण व पदाधिकारी मौजूद थे।
About The Author

