बिलासपुर में शैली की एक और पुस्तक ‘Men Don’t Cry, They Disappear’ का हुआ विमोचन

f79ef29a-379f-4ec6-aa78-9140eacb08a5

बिलासपुर। व्यपार विहार स्थित सांझा चूल्हा में आज एक गरिमामय समारोह के दौरान युवा लेखिका व समाज सेविका शिवांगी सिंह यादव ‘शैली’ की बहुचर्चित पुस्तक “Men Don’t Cry, They Disappear” का लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम हरिहर ऑक्सीज़ोन के संरक्षक श्री अनिल टाह डॉ विनोद तिवारी रूपेश मिश्रा रेखा मदन मोहन गुल्ला डॉ अन्नपूर्णा शंकर यादव संजय वर्मा साँझा चूल्हा के संचालक विंकु भाटिया की माताश्री सहित हरिहर परिवार के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। पुस्तक का प्रकाशन इंकसाइट पब्लिशर्स, बिलासपुर द्वारा किया गया है।

यह पुस्तक समाज में पुरुषों की उन भावनात्मक चुनौतियों और मौन संघर्षों को सामने लाती है, जिन पर अक्सर खुलकर चर्चा नहीं होती। लेखिका ने संवेदनशील और सहज भाषा के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि “पुरुष रोते नहीं” जैसी धारणाएँ किस प्रकार उन्हें अपनी भावनाओं को दबाने के लिए विवश करती हैं। यह पुस्तक केवल पुरुषों की पीड़ा को व्यक्त नहीं करती, बल्कि समाज को उनके भावनात्मक पक्ष को समझने और स्वीकार करने का संदेश भी देती है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और विचारोत्तेजक पहल बताया। लेखिका ने सभी उपस्थित जनों, पाठकों तथा इंकसाइट पब्लिशर्स, बिलासपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यह पुस्तक पाठकों के बीच संवेदनशील संवाद की नई शुरुआत करेगी।

About The Author

You may have missed