छत्तीसगढ़ प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल का जीवनसंघर्ष व उनके योगदान आज भी प्रासंगिक- शैलेश पांडेय
बिलासपुर।डॉक्टर खूबचंद बघेल जन्म जयंती समारोह में नूतन कॉलोनी डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक प्रतिमा स्थल में जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती प्रबुद्ध जन डॉ बघेल के अनुयाईयों द्वारा पुण्य स्मरण किया गया। प्रमुख अध्यगत में शैलेश पांडेय पूर्व विधायक, डॉ एल सी मढ़रिया, प्रदीप कौशिक प्रदेश अध्यक्ष कुर्मी चेतना मंच, डॉक्टर हेमंत कौशिक, रामकुमार वर्मा,सिद्धेश्वर पटनवार,डॉ विनोद तिवारी, इंजीनियर लक्ष्मीकांत गहवाई, तानसेन चंद्रवंशी, मार्तंड वर्मा शीतल पटनवार आर एन राजपूत लता राठौर, नंदनी पटनवार वी पी नायक,राजेन्द वर्मा उपस्तिथि थे। अपने उद्बोधन में शैलेश पांडे ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा का डॉक्टर बघेल की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके योगदान आज भी प्रासंगिक है।
डॉक्टर मढ़रिया ने कहा अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए उनके किए गए कार्यों को स्मरण करते सराहना किये.प्रदीप कौशिक ने कहां की वे हैव तो अच्छे साहित्यकार लेखक थे उन्होंने अंतिम पंक्ति के लोगों को नाटक के माध्यम से समाज सुधार के अनेक प्रासंगिक कार्य उनके द्वारा किया गया।छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल जी की 126 वीं जयंती के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था हरिहर ऑक्सीजोन द्वारा “हरिहर परिवार आपके द्वार” का शुभारंभ किया गया।
स्थानीय सेंट्रल लाइब्रेरी सरकंडा में कदम के पौधे का रोपण किया गया. इसके पश्चात सरकंडा के मुख्य मार्ग में आम लोगों ने स्वेच्छापूर्वक आकर पौधा प्राप्त किया और उसे संरक्षित रखने के संकल्प के साथ रोपण करने अपने घर दुकान के सामने लगाने मांग किये।. जिन कॉलोनियों में पौधारोपण की आवश्यकता है हमारे हरिहर के सदस्यों से संपर्क करने अपील की गई है.
हरिहर ऑक्सीजोन के संयोजक भुवन वर्मा एवं सह संयोजक डॉ शंकर यादव ने बताया कि हमारा उद्देश्य आम लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करना और युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करना है. इस अवसर पर हरिहर आपके द्वार कार्यक्रम प्रभारी शिव सारथी प्रमोद साहू अजय रजक सहित निर्मल अग्रवाल गोरे लाल कश्यप सहित रेखा मदन मोहन गुल्ला शीतल पाटनवार तारा साहू गणेश बोड़के सिकंदर रजक अजय गंभीर कालू प्रिय दुबे मोहित श्रीवास श्रीराम यादव ,हितेश चौहान ओम प्रकाश गुप्ता, सन्नी साहू पंकज कुंभज योगेश गुप्ता संतोष चंद्रा आदि उपस्थित थे.।
About The Author
