11 एयरपोर्ट्स का बदलेगा प्रबंधन: रायपुर समेत कई बड़े हवाई अड्डे 50 साल की लीज पर
रायपुर, भुवनेश्वर, वाराणसी और तिरुपति समेत देश के 11 हवाई अड्डों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी है।
रायपुर। रायपुर, भुवनेश्वर, वाराणसी और तिरुपति समेत देश के 11 हवाई अड्डों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी है। नागर विमानन मंत्रालय ने इन्हें पांच समूहों में बांटकर 50 वर्ष के लिए लीज पर देने का प्रस्ताव रखा है। प्रत्येक समूह के सभी हवाई अड्डों का संचालन एक ही कंपनी करेगी। पीपीपी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) ने चार अगस्त की बैठक में प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
समूहों में बड़े और छोटे हवाई अड्डों को साथ रखा गया है
सरकार का लक्ष्य निजी भागीदारी से हवाई अड्डों का विकास और संचालन बेहतर करना है। समूहों में बड़े और छोटे हवाई अड्डों को साथ रखा गया है। रायपुर और औरंगाबाद, जबकि भुवनेश्वर और हुबली को अलग-अलग समूहों में शामिल किया गया है।
About The Author
