आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बहनों द्वारा रक्षाबंधन का आयोजन
बिलासपुर दिनांक 27 अगस्त 2026 शाम को 6:00 बजे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं आर्यावर्त सनातन विश्व विकास परिषद के सभी बहनों द्वारा विधिवत जिलाधीश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र विधिवत मंत्रोपचार के साथ बांधा गया।
और वरिष्ठ अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें हर बुराइयों से दूर रख कर अपने संकल्प पर एडिंग रह कर जन सेवा करने की दुआ दी गई बदले में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे सच्चाई के पथ पर चलकर जन सेवा करते रहेंगे किसी भी तरह विचलित नहीं होंगे।
इस कार्यक्रम में आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष, जिला महासचिव पदमजा सिंन्हा, जिला उपाध्यक्ष रीना झा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यालय मंत्री सुमिता दास गुप्ता, किरण शुक्ला, निहारिका चटर्जी, सरबजीत, भावना दुबे, सोनिया साहू, रामकली तिवारी,अर्चना शाहा, रेणुका मसीह, सौरभ दुबे और निर्मल घोष जी शुभेंदु शाहा भी उपस्थित रहे।
About The Author
