हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका का हुआ भूमि पूजन : सीएमडी एसईसीएल एवं कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल
बिलासपुर 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिहर ऑक्सीजोन में नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका निर्माण क्षेत्र का भूमि पूजन किया गया। जहां वास्तु के अनुरूप नक्षत्र एवं नवग्रह वाटिका का निर्माण किया जाएगा ।जो अंचल वासियों के लिए दर्शन पूजन एवं अनुष्ठान हेतु उपलब्ध होगा। मुख्य अतिथि सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं अध्यक्षता एसएसपी रजनेश सिंह, अतिविशिष्ट आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, संदीप अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत,कुलपति डॉ सीवी रमन वि वि प्रो, प्रदीप कुमार घोष, पूर्व कुलपति एडीएन बाजपेई संरक्षक अनिल टाह, डॉ विनोद तिवारी, डॉ एलसी मढ़रिया, चरणजीत गंभीर, डॉ बी आर होतचंदानी, डॉ अरुण अग्रवाल सुनील खण्डेलवाल, पी के पंचायती, अनुभा टाह गोयल, निवेदिता सरकार प्राचार्या ड्रीम लैंड स्कूल, विंकु भाटिया आदि की गरिमामय आतिथ्य में संपन्न हुआ।
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के आयोजन में हरिहर ऑक्सीजोन सदस्य, महिला विंग व गायत्री परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नक्षत्र वाटिका का उद्देश्य भारतीय सनातन संस्कृति, ज्योतिषीय परंपराओं एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। भूमि पूजन कार्यक्रम गायत्री वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरीश दुहन ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा जैव विविधता के संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरीहर नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग प्रदूषण नियंत्रण पर सार्थक सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि हरिहर ऑक्सीजोन की पर्यावरण जागरूकता के इस तरह की जनहित कार्यों में एस ई सी एल सदैव आपके साथ है। मुझे जानकर खुशी हुई कि इनके सदस्यगण पर्यावरण के साथ ग्लोबल वार्मिंग, स्वास्थ्य एवं स्वक्षता जागरूकता अभियान में भी अपनी सहभागिता देते हैं।

संजय अग्रवाल ने कहा कि हरीहर ऑक्सीजोन पौधारोपण की प्रति सच्ची सेवा भाव के साथ यह लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने का कार्य भी कर रहे हैं। तुरका ड़ीह पुल से सेंदरी पुले तक अरपा के तट को हरित क्रांति के तहत हरिहर ऑक्सीजोन पौधरोपण के साथ सेवा संकल्प करने की मांग पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हरिहर के अगले फेस में राम वन विकसित करने पर पूर्ण सहमति प्रदान किये। वही सभी अतिथियों द्वारा इस पुनीत अभियान में नगर वासियों से अपनी सहभागिता व सेवा की अपील किये ।

डॉ मढ़रिया ने कहा कि हर इंसान एक नक्षत्र में पैदा होता है और हर नक्षत्र का एक देव पौधा होता है। उन्ही पौधों का रोपण हरिहर परिक्षेत्र में किया जाएगा। डॉ विनोद तिवारी ने कहा प्रस्तावित वाटिका में नवग्रहों एवं 27 नक्षत्रों से संबंधित विभिन्न औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। यह वाटिका विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा आम नागरिकों के लिए ज्ञानवर्धन एवं पर्यावरणीय अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिथियों द्वारा देव पौधों का रोपण किया गया कार्यक्रम का संचालन भुवन वर्मा, शिव सारथी एवं डॉ शंकर यादव ने किया आभार अनिल टाह वरिष्ठ संरक्षक सदस्य हरिहर ऑक्सीजोन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
About The Author

