ऑनलाइन दवा विक्रय के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें जिला बिलासपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन- राजेन्द्र अग्रवाल राजू

da612036-ea2e-487f-a5da-ad92fbc63b56

बिलासपुर।जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल राजू ने बताया कि 20 मई को जिले के समस्त दवा दुकाने बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अवैध व्यापार पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से दवा विक्रय के कारण देशभर के लाखों केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं में असंतोष व्याप्त है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के समस्त केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने संयुक्त एवं सर्वसम्मति से इस आंदोलन में भाग लिया है। जिला बिलासपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स का पूर्ण समर्थन है।

उन्होंने कहा कि बिना किसी स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण तथा अत्यधिक छूट जैसी गतिविधियाँ करोड़ों मरीजों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। साथ ही, ये देशभर के लाखों लाइसेंसधारी छोटे केमिस्ट एवं दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर भी सीधा संकट उत्पन्न कर रहा है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 एवं नियम 1945 में ऑनलाइन दवा बिक्री का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के बावजूद विभिन्न ऑनलाइन कंपनियाँ वर्षों से दवाओं की बिक्री कर रही

संघ की मांग है कि अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाए। बिना वैध एवं सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी पूर्णतः प्रतिबंधित की जाए, जीएसआर 817 (ई) एवं जीएसई 220 (ई) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। ऑनलाइन ई फार्मेसी प्लेटफॉर्म द्वारा अपनाई जा रही अत्यधिक छूट एवं प्रिडेटरी प्राइसिंग पर रोक लगाई जाये।

About The Author

You may have missed