डॉ.तीजन बाई को भारत रत्न मिले-सरकारी प्रयास करने का आग्रह
बिलासपुर।विश्वविख्यात लोकगाथा पंडवानी की सिरमौर पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ.तीजन बाई छत्तीसगढ़ राज्य की गौरव हैं।देश के विभिन्न पांच राष्ट्रपति से विभूषित,पांच महत्वपूर्ण विश्व विद्यालयों से डी लिट् से मानद उपाधि प्रदत्त एवं 15 से अधिक देशों में लोककला पंडवानी को विश्वपटल स्थापित कर राज्य का सम्मान बढ़ाने वाली महान कलाकार विगत कुछ वर्षों से शारीरिक अस्वस्थता से जूझ रहीं हैं । वे देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से मात्र एक पायदान दूर हैं।जीते जी उन्हें यह सम्मान मिलना समूचे देश के लिए गौरव की बात होगी।
इस बावत भिलाई की सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था कलापरम्परा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.डी.पी. देशमुख व अन्य संस्थाओं ने राज्य व केंद्र सरकार का ध्यानाकर्षण करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहे हैं,अभी भी वे सरकारी पहल करने का आग्रह कर रहे हैं।इसी कड़ी में बिलासपुर के हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति के संयोजक एवं राष्ट्रीय पत्रिका अस्मिता और स्वभिमान के प्रधान संपादक भुवन वर्मा व उनकी पूरी टीम ने सरकारी प्रयास करने का आग्रह किया है।
दुर्ग के कला परंपरा के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार लोक कला संस्कृति के पुरोधा डॉ.डी.पी.देशमुख इस अभियान को छत्तीसगढ़ स्तर तक जन जागरूकता के साथ तीजन बाई को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिये।
About The Author


