हत्याकांड से दहला सूरजपुर : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, एक ही दिन में चार मर्डर से दहशत
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। लगातार इलाके हत्या का ग्राफ़ बढ़ता ही जा रहा है।
सूरजपुर। कलयुगी बेटे ने अपनी ही पिता की टांगी मारकर हत्या कर दी। वहीं अलग- अलग इलाकों से एक ही दिन में चार मर्डर का मामला सामने आने के बाद से लोगों में भय का माहौल है।
दरअसल सूरजपुर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है,अपराधी बेख़ौफ़ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्याकांड के बाद सिलसिलेवार हुए एक के बाद एक हत्याओं ने दहला कर रख दिया है। एक ही दिन में अलग- अलग थाना क्षेत्र में चार हत्याओं का मामला सामने आया है। वहीं सिलसिलेवार हुए हत्याकांड ने लोगों में मन में दहशत फैला कर रख दिया है।
एक ही दिन चार लोगों की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके से एक ही दिन में चार हत्या का मामला सामने आया है। मामूली विवाद पर कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। तो वहीं पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली इसके अलावा पुरानी रंजिश के कारण पड़ोसी ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक को टांगी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
About The Author



This is such an important and often overlooked topic Thank you for bringing attention to it and offering valuable advice