विश्व योग दिवस पर लाफ्टर क्लब महासंघ द्वारा- नगर के 21 हास्य योग क्लब एक मंच पर किए योगाभ्यास

2e257011-5fb4-48bf-b0c4-ad6b9fafbbd2

बिलासपुर। विश्व योगदिवस पर लाफ्टर क्लब महासंघ बिलासपुर द्वारा व्यापार विहार पण्डित दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार मे नवजीवन हास्ययोग केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे योगाचार्य लता साव द्वारा योग साधना कराया गया। लाफ्टर क्लब महासंघ के 21 क्लबोन के सदस्यों द्वारा योगाभ्यास किया गया । अध्यक्ष सहित महिला पुरुष सदस्यों के साथ उपस्थित होकर सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अन्त मे सभी हास्य योग क्लब के योगाचार्यो का शाल एवं गुलदस्ता से सम्मान किया गया।

नवजीवन हास्ययोग केन्द्र के अध्यक्ष डी पी गुप्ता एवं लाफ्टर क्लब महासंग के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल की सक्रिय मार्गदर्शन एवं नवजीवन हास्ययोग के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा ।

About The Author

You may have missed