बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई फूड एंड बेवरेज सुविधा, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

1
070edcab-e95f-4b8e-93ec-ea49b5398437

बिलासपुर, 22 जून 2026। लंबे इंतजार के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए भोजन एवं पेय (फूड एंड बेवरेज) की सुविधा शुरू हो गई है। एयरपोर्ट परिसर में स्थापित ‘द डायमंड्स रेस्टोरेंट्स’ ने आज से अपना आधिकारिक परिचालन प्रारंभ कर दिया। इससे एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब गुणवत्तापूर्ण भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बीसीएएस (BCAS) के रीजनल डायरेक्टर, एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित द डायमंड्स रेस्टोरेंट्स के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर नई सुविधा का शुभारंभ किया और इसे एयरपोर्ट की यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एयरपोर्ट पर फूड एंड बेवरेज काउंटर शुरू होने से यात्रियों को उड़ान से पहले और बाद में बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी। साथ ही विमान चालक दल (एयरक्राफ्ट क्रू) के लिए भी यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। इससे उन्हें एयरपोर्ट परिसर में ही आवश्यक भोजन एवं पेय उपलब्ध हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि इस सुविधा के प्रारंभ होने से बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा यात्रियों और क्रू सदस्यों का यात्रा अनुभव अधिक सुविधाजनक, आरामदायक और संतोषजनक बनेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि नई सुविधा यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ एयरपोर्ट की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

About The Author

1 thought on “बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई फूड एंड बेवरेज सुविधा, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed