मनवा कुर्मी महिला समिति : नई कार्यकारिणी का मानसून मिलन समारोह आयोजित
भिलाई। गत दिवस कुर्मी भवन सेक्टर 7 भिलाई नगर के डॉक्टर खूबचंद सभागार में मनवा कुर्मी महिला समिति की नई गठित कार्यकारिणी का मानसून मिलन समारोह निवर्तमान अध्यक्ष अनुराधा वर्मा और वर्तमान अध्यक्ष अर्चना धुरंधर द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समिति की सदस्य सुषमा पवन वर्मा जी के युवा पुत्र तथा समाज के होनहार युवा डॉक्टर प्रांशु वर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए मौन श्रद्धांजलि प्रदान की गई तथा गमगीन माहौल होने के कारण अनेक मंचीय कार्यक्रमों को स्थगित कर कार्यकम को सादगी पूर्ण ढंग से आपसी मेल जोल और दोपहर भोज के साथ सम्पन्न किया गया।
कार्यकम का आकर्षण रहीं संयुक्त परिवार की चार बहुएं तथा चार बहनें जिन्होंने मंच पर साथ परिचय दिया। परिचय चक्र में सभी सदस्यों ने परिचय के साथ मानसून के मौसम में पसंद और नापसंद के विषय में बताया । जब कई वरिष्ठ सदस्यों ने भावुक होकर कहा वर्षों से हम कार्यकमों के दर्शक रहे पर आज जीवन में पहली बार माइक लेकर स्टेज में हमें भी बोलने का मौका मिला है , हमें थोड़ी सी घबराहट के साथ बहुत सारी खुशी हो रही है।
सदस्यों ने परिचय के दौरान ही जब जब अपने भीगे बचपन को याद किया तब-तब तालियों से सभागार गूंजता रहा और सदस्य मन ही मन खुशियों के मानसून में भीगते रहे। कई सदस्य जो घर से ही अपना लघु व्यवसाय चलाती हैं इसकी जानदारी दी। कुछ नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष अर्चना धुरंधर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह समिति नारी सशक्तिकरण के लिए दस साल पहले गठित की गई थी। सभी के सहयोग से अब यह कोशिश पूरी होगी। हमारी बहनें स्वरोजगार की दिशा में मजबूती से खड़े हो सकें इस हेतु इच्छुक सदस्यों के आवश्यक ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की व्यवस्था की जाएगी । लघु व्यवसाय की शुरुवात के लिए समिति के 500 सदस्यों का समूह एक बड़ा अवसर है। आगे हमें और नए और सशक्त अवसर तथा और बाजार मिलेगा।दोपहर भोज और समूह खेलों के बाद पुरानी अध्यक्ष को उनके कार्यकाल की विशेषताओं का उल्लेख कर बिदाई दी गई । तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आगे भी लाभ लेने की बात कही गई। स्मृति नायक, सरस्वती वर्मा, मनीषा वर्मा, शकुंतला वर्मा, सुधा वर्मा, देवकी वर्मा आदि कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखे। मुख्य कोषाध्यक्ष गायत्री वर्मा तथा अन्य ग्रुप कोषाध्यक्ष वीणा वर्मा, सुमन वर्मा, अन्नपूर्णा वर्मा, स्वाति वर्मा, ममता वर्मा, दीपमाला, रेणुका वर्मा, प्रियंका खिचरिया, कावेरी वर्मा, माधुरी वर्मा, तथा रश्मि राजेश वर्मा,कामिनी परगनिहा, सांस्कृतिक सचिव सीमा वर्मा,तारिणी चंद्रवंशी, तामेश्वरी वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेनका वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव विजयलक्ष्मी परगनिहा द्वारा किया गया।
About The Author


