सालभर में कट गया उत्तरप्रदेश से बड़े क्षेत्र का जंगल 2021 में ही दो लाख 53 हजार वर्ग किमी जंगल का सफाया

0

सालभर में कट गया उत्तरप्रदेश से बड़े क्षेत्र का जंगल
2021 में ही दो लाख 53 हजार वर्ग किमी जंगल का सफाया

भुवन वर्मा बिलासपुर 09 मई 2022

दिल्ली । दुनिया में जंगल तेजी से साफ हो रहे हैं। वर्ष 2021 में दुनिया से हर मिनट 10 फुटबॉल मैदान के बराबर जंगल खत्म हो गए। इनका क्षेत्रफल दो लाख 53 हजार वर्ग किमी है। यानी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कुल क्षेत्रफल 2 लाख 40 हजार 928 वर्ग किमी से भी ज्यादा। हालात यह है कि उष्णकटिबंधीय जंगलों की कटाई से कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 7% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी भारत की कुल आबादी द्वारा किए गए कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के बराबर है। जंगलों पर किए गए नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड का जंगल को लेकर वर्ल्ड सिरोसेंज इंस्टिट्यूट ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच में प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक बीते साल 38 लाख हेक्टेयर उष्णकटिबंधीय (tropical) जंगल दुनिया भर से समाप्त हो गए। दुनिया में सबसे ज्यादा रेन फॉरेस्ट ब्राजील में हैं। जहां जंगलों के खत्म होने का डर भी सबसे ज्यादा है। कुल 15 लाख हेक्टेयर जंगल वहां खत्म हुए। यह अकेले दुनिया के जंगलों के खत्म होने के कुल क्षेत्र का 40% है। दूसरे नंबर पर रिपब्लिक आफ कांगो में खत्म हुए जंगलों से यह 3 गुना है। ब्राजील में आग नहीं लगने वाले पेड़ों की संख्या में भी 9% की कमी आई है। अमेजन के जंगलों में कभी की यह दर 2006 के बाद सबसे ज्यादा है।

राहत की बात यह है कि उष्णकटिबंधीय जंगलों के उत्तरी वन वापस उग आए हैं। इस वजह से इन वनों के विनाश की दर 4% से भी कम है।

खतरनाक स्थिति में अमेज़न

अमेजन के जंगलों को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह अपने अस्तित्व को लेकर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि बदलते पर्यावरण की वजह से यह क्षेत्र सवाना जैसे इको सिस्टम से में बदल जाएगा। इसे उपाय कर रोकना होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *