10 वर्षों की मांग पूरी: ग्राम गनियारी में बोर खनन व मोटर पम्प शुरू, कई वार्डों को मिलेगा लाभ

8133e8ef-a7ed-4006-aec6-c6bb404bafc4

गनियारी।ग्राम गनियारी के वार्ड क्रमांक 07 में पिछले 10 वर्षों से लंबित मोटर पम्प की मांग आखिरकार पूरी हो गई। वार्ड पंच योगेश देवांगन के सतत प्रयासों तथा सरपंच नागेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में बोर खनन कर मोटर पम्प की स्थापना की गई, जिसे सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया।

मोटर पम्प के शुभारंभ के अवसर पर मोहल्लेवासी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वार्ड पंच ने इस कार्य पर खुशी जताते हुए कहा कि अब क्षेत्र की महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को पेयजल के लिए होने वाली परेशानी से काफी राहत मिलेगी। इस नई पेयजल व्यवस्था का लाभ वार्ड क्रमांक 05, 07, 08, 15 और 16 के निवासियों को मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की।

About The Author