सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव

16
IMG_1076

3-3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी बचत

रायपुर,09 जुलाई 2026।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली के खर्चों को कम करने का एक बेहद प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बेहद प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहाँ दो ग्राम पंचायत सचिवों ने खुद अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाकर ग्रामीणों के सामने एक मिसाल पेश की है।

जनपद पंचायत छुरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुर के सचिव श्री रामलखन मण्डावी और ग्राम पंचायत जोंधरा के सचिव श्री अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपने-अपने निजी आवासों पर 3-3 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करवाए हैं। दोनों सचिवों की यह अनूठी पहल न केवल उनके घरों में आर्थिक बचत का जरिया बनी है, बल्कि आसपास के लोगों को भी स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

पूरी प्रक्रिया है सरल और पारदर्शी

योजना के लाभ और अपने अनुभवों को साझा करते हुए रामपुर के सचिव श्री रामलखन मण्डावी ने बताया कि उन्होंने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। विद्युत विभाग से आवश्यक तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद, विभाग द्वारा अधिकृत विक्रेता (वेंडर) के माध्यम से उनके घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट और नेट मीटर सफलतापूर्व स्थापित कर दिया गया।

मिली 1.08 लाख की भारी सब्सिडी

इस योजना की सबसे खास बात इसकी वहन करने योग्य लागत है। दोनों ही सचिवों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलाकर कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे प्लांट लगाने की शुरुआती लागत (इन्स्टॉलेशन कॉस्ट) काफी कम हो गई।

बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण

मण्डावी ने बताया कि अब उनके घर की बिजली से जुड़ी अधिकांश ज़रूरतें सौर ऊर्जा से ही पूरी हो रही हैं, जिससे हर महीने आने वाले बिजली बिल में भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही, ज़रूरत से ज़्यादा उत्पादित होने वाली अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने पर उन्हें ‘नेट मीटरिंग’ का दोहरा लाभ भी मिल रहा है। इसी तरह जोंधरा पंचायत के सचिव श्री अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी पूरी प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे बेहद सरल, सहज और पारदर्शी बताया। उन्होंने इस जनहितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

नागरिकों से आत्मनिर्भर बनने की अपील

दोनों पंचायत ( ग्राम पंचायत जोंधरा, ग्राम पंचायत रामपुर)  सचिवों ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल बिजली के खर्चों से मुक्ति पाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

About The Author

16 thoughts on “सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव

  1. Harika bir paylaşım, özellikle konunun önemli detayları oldukça net bir şekilde açıklanmış. İnsanları çeşitli karmaşık anahtar kelimelerle yormak yerine, okumaktan keyif alacağı içerikler her zaman daha iyidir. Kaliteli paylaşım adına teşekkür eder, paylaşımlarınızın devamını sabırsızlıkla beklerim.

  2. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed