ममता पार्टी के गुंडागर्दी : भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला , घरों में तोड़फोड़, आगजनी ,लूटपाट के खिलाफ प्रदेश में धरना प्रदर्शन

0

ममता पार्टी के गुंडागर्दी : भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला , घरों में तोड़फोड़, आगजनी ,लूटपाट के खिलाफ प्रदेश में धरना प्रदर्शन

भुवन वर्मा बिलासपुर 6 मई 2021

चकरभाटा । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के पश्चात जिस तरह से ममता बनर्जी के पार्टी के गुंडों द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर ह हमला कर रहे , उनके घरों का तोड़फोड़, आगजनी कर रहे ,लूटपाट कर रहे हैं जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में लॉकडाउन के चलते धरना प्रदर्शन किया इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने भी अपने निवास स्थान में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया इस अवसर पर दीपक वर्मा पार्षद ,अनिल वलेचा पार्षद रामेश्वर ध्रुव पूर्व पार्षद विनोद कुमार वर्मा वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता किशोर कुमार आडवाणी ,अनुराग कौशिक, आयुष कौशिक मोतीलाल आडवाणी भी धरना में शामिल रहे अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस प्रकार से अपने पार्टी के गुंडों को संरक्षण देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या जैसे घृणित कार्य करवा कर प्रतिशोध की राजनीति कर रही है भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक बदनुमा धब्बा है इसकी जितना भी आलोचना किया जाए वह कम ही होगा क्योंकि लोकतंत्र में सबको अपने संवैधानिक अधिकार के चलते किसी भी विचारधारा या पार्टी को चुनाव में मत दे सकता है चुनाव में किसी की हार या जीत तो होना ही है लेकिन चुनाव परिणाम के बाद पश्चिम बंगाल में मौत व आगजनी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार लूटपाट का तांडव चल रहा है यह बेहद शर्मनाक है हम इसकी निंदा करते हैं वह राज्यपाल से मांग करते हैं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *