छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 4 अप्रेल को : मुख्य चुनाव अधिकारी सहित अधिसूचना जारी

0

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 4 अप्रेल को : मुख्य चुनाव अधिकारी सहित अधिसूचना जारी

भुवन वर्मा बिलासपुर 20 फरवरी 2021


रायपुर । छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 4 अप्रेल को तय कर दिया गया। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सहित अधिसूचना जारी कर दी गई है।
वही 4 अप्रैल को ही तिल्दा राजप्रधान का भी चुनाव कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के केंद्रीय युवा अध्यक्ष नूतन बंछोर एवं मीडिया प्रभारी दिलीप वर्मा ने बताया कि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव 4 अप्रैल सुबह 9 बजे से दोपहर 1बजे तक की जावेगी। नामांकन दाखिले के कार्य किया जा रहा। चुनावके लिए नाम वापसी 4 मार्च को दोपहर 2 बजे तक किया जा सकताहै। प्रत्याशियों के अंतिम सूची का प्रकाशन 4 मार्च को शाम 5 बजे तक किया जाएगा। चुनाव प्रत्येक ग्राम इकाई पर 4 अप्रेल को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया किया जाएगा।
वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में अनिल नायक की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक राज के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा 10 राज में अपने अधीनस्थ सहयोगी नियुक्त किए है जिनमे नूतन कुमार बंछोर रायपुर राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, राजेश वर्मा रायपुर राज विशेष सहायक निर्वाचन अधिकारी, लेखराम मडरिया दुर्ग राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, वी के सिरमौर दुर्ग राज विशेष निर्वाचन अधिकारी, डॉ नरेंद्र कुमार वर्मा बलौदाबाजार राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, कैलाश कुमार वर्मा चंदखुरी राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, अशोक कुमार कश्यप धरसींवा राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, गजानंद वर्मा धमधा राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, जवाहर लाल वर्मा पाटन राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, भूषण लाल वर्मा तिल्दा राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, चिंता राम वर्मा अर्जुनी राज सहायक अधिकारी, तेजराम वर्मा पलारी राज सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई है।
वही इधर केंद्रीय अध्यक्ष के चुनाव लड़ने वाले दावेदार अपना अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिए है। समाज के माधिवेशन ग्राम अल्दा में भी यह देखने को मिला। यहाँ पर चोवा राम वर्मा, श्रीमती लष्मी वर्मा व उमाकांत वर्मा ने समाज के बीच पहुँचकर अपने लिए सहयोग की मांग किए।
केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों में प्रमुख रूप से चोवा राम वर्मा, श्रीमती लष्मी वर्मा, उमाकांत वर्मा, श्रीमती अनिता वर्मा , श्रीीीमन देहुति वर्मा ,सालिक राम वर्मा आदि के नाम प्रमुखता से चल रहा है साथ ही सभी अपने अपने प्रचार प्रसार में जुट गए है।
वही तिल्दा राजप्रधान का चुनाव भी 4 अप्रैल को ही किया जाएगा। जिसके लिए भी केंद्रीय चुनाव समिति ने मुहर लगा दी है।

दिलीप वर्मा तिल्दा की रिपोर्ट,,,,,,,,

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *