बस्तर आम महोत्सव में सूरजपुर जिले के प्रगतिशील कृषक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता हुए सम्मानित

29
11c1a91e-3ecf-4490-8415-14d860705e1a

सिलफिली, 27 जून 2026।जगदलपुर में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के तत्वावधान में दिनांक 13 एवं 14 जून 2026 (शनिवार एवं रविवार) को बस्तर आम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में आम की विभिन्न देशी एवं विदेशी प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया। इस महोत्सव में सूरजपुर जिले के ग्राम कमलपुर के प्रगतिशील कृषक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के प्रक्षेत्र में स्थापित आम की विदेशी किस्म मियाज़ाकी तथा उन्नत किस्म गुलाबखास का प्रदर्शन उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सिलफिली द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से लाई गई आम की अनेक उत्कृष्ट किस्मों के मध्य गुप्ता की विदेशी किस्म मियाज़ाकी एवं उन्नत किस्म गुलाबखास को प्रथम पुरस्कार तथा क्षेत्रीय लोकप्रिय किस्म दशहरी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 

उल्लेखनीय है कि गुप्ता के बागान में विदेशी किस्म मियाज़ाकी के पौधे अच्छी फलत अवस्था में हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस किस्म के आम का मूल्य लगभग 2.5 से 3.0 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक है तथा वर्तमान में उनके प्रक्षेत्र में इसके फल उपलब्ध हैं। उक्त उपलब्धि पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के निदेशक, प्रसार शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा अधिष्ठाता, उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सिलफिली, डॉ. रविंद्र तिग्गा द्वारा गुप्ता को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें सहजन के उत्कृष्ट पौधे भेंट किए गए।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने गुप्ता को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं। साथ ही यह आश्वस्त किया गया कि उनके प्रक्षेत्र में संरक्षित लगभग 70 विदेशी आम की किस्मों, ड्रैगन फ्रूट, वीएनआर अमरूद, नारियल, बाँस की विभिन्न प्रजातियों तथा नींबू वर्गीय फसलों के संरक्षण एवं उत्पादन से संबंधित तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सिलफिली द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस पहल से आम की उत्कृष्ट किस्मों के संरक्षण, फसल विविधीकरण तथा क्षेत्र के अन्य किसानों को उन्नत उद्यानिकी अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हो सकेगी।कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सिलफिली के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

29 thoughts on “बस्तर आम महोत्सव में सूरजपुर जिले के प्रगतिशील कृषक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता हुए सम्मानित

  1. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

  2. This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!

  3. This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!

  4. Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff.

  5. Vintage Poster Collection ! 🎬🎸 The World’s Largest Vintage Poster Collection 🎶🖼️ ! Thousands of timeless treasures for your walls – music, movies, and pure nostalgia. Step into a visual time machine with the biggest, boldest, and most beautifully curated vintage poster collection on the planet. This massive, one-of-a-kind archive brings together thousands of high-resolution posters from the golden eras of music and cinema — all ready to download and print instantly. Whether you’re a music fanatic, film buff, or retro design lover, this collection is the ultimate aesthetic for your space. ACCESS COLLECTION here : http://digital-products.advertising4you.co.uk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *