आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे पहुँचे लद्दाख
आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे पहुँचे लद्दाख
भुवन वर्मा बिलासपुर 3 सितंबर 2020
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
लद्दाख — भारत और चीन के मध्य जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आज अचानक लद्दाख पहुंँचे हैं। जहांँ उन्होंने दक्षिण पेंगोंग और अन्य जगहों पर परिचालन मुद्दों और जमीनी हालात का जायजा लिया। दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुँचे सेना प्रमुख यहांँ पर सीनियर फिलैंडर्स की ओर से आर्मी चीफ को एलएसी के जमीनी हालात के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा सेना प्रमुख यहाँ उन सैन्य टुकड़ियों की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे जो पिछले तीन महीने से अधिक समय से चीनी सैनिकों के साथ झड़प के हालात का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा चीनी जवानों को पीछे खदेड़ने वाले भारत के वीर जवानों से मुलाकात भी करेंगे। वे सेना के कई बड़े अधिकारियों से रणनीतिक हालात पर चर्चा भी कर सकते हैं।गौरतलब है कि 29-30 अगस्त को चीन ने लद्दाख के पैंगोंग लेक इलाके में घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया था।
About The Author


Escape reality with thrilling online games at your fingertips Lucky cola
This post really resonated with me. Keep up the good work.