दृष्टिहीन बालिकाओं से साथ मनाया हरिहर ने हरेली महोत्सव के साथ तिरंगा यात्रा

76432c4f-7502-4aa0-ba92-3e4867b13120

बिलासपुर – हरिहर आक्सीजोन वृक्षारोपण समिति व इनरवील क्लब के सयुक्त तत्वावधान में तिफरा के अभिलाषा परिसर स्थित स्पर्श कन्या विद्यालय में जाकर नेत्रहीन बालिकाओं के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम त्यौहार हरेली को बड़े धूमधाम सऔर हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती गुंजन अग्रवाल,श्रीमती मंजू ढांढारियां श्रीमती लता गुप्ता श्रीमती लता राठौड़, रेखा गुल्ला,संगीता शुक्ला, अध्यक्षता श्रीमती ज्योति तिवारी थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम अतिथियों तथा हरिहर परिवार के पदाधिकारी और सदस्यों ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को श्रीमती गुंजन अग्रवाल, लता राठौड़, लता गुप्ता, रेखा गुल्ला ने संबोधित किया चरणजीत गंभीर अशोक राय का सराहनीय योगदान रहा।उसके बाद अतिथियों का तिरंगे झंडे से स्वागत करते हुए अतिथि उद्बोधन तथा नेत्रहीन बालिकाओं के द्वारा मनमोहन छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत एवं देशभक्ति गीतों से हरेली महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में हरिहर आर्केस्टा ग्रुप द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। इस हरिहर महोत्सव में स्पर्श कन्या विद्यालय की बच्चियों ने मनमोहक राजकीय गीत एवं देशभक्ति गीत से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंचीय कार्यक्रम के बाद सभी ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन हरिहर के संयोजक भुवन वर्मा, डॉ शंकर यादव शिव सारथी ने किया। दिव्यांग बच्चियों को विशेष उपहार से सभी बच्चों को सम्मानित किया गया एवं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पकवान स्वल्पाहार प्रदान किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवन वर्मा, शिव सारथी, ताराचंद साहू, सिकंदर रजक, अजय रजक, मदन मोहन गुल्ला, मोहित श्रीवास, एस पी रजक, मार्तण्ड वर्मा, तारा साहू, प्रमोद साहू, गणेश बोडकें, निर्मल अग्रवाल, संतोष चंद्रा, शिव सारथी, कृष्णा श्रीवास्तव, निर्मल घोष, अंश गुप्ता, अजय रज़क, हरिहर महिला विंग रेखा गुल्ला लता गुप्ता ममता गुष्ता मोना बोडके संतोषी वर्मा किरण साहू आरती रजक योगिता वर्मा दीपा भास्कर बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चों की उपस्थिति रही।

About The Author

You may have missed