केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान एस्कार्ट में भर्ती
केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान एस्कार्ट में भर्ती
भुवन वर्मा बिलासपुर 24 अगस्त 2020
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली — केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (74 वर्षीय) को फेफड़ों और किडनी में परेशानी के चलते दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके ईलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि पासवान को कई तरह की परेशानी हैं। उनका हृदय भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। केंद्र की मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का पदभार संभाल रहे रामविलास पासवान बिहार की लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख हैं। वह पिछले 32 सालों में अब तक वो 11 चुनाव लड़ चुके हैं और 09 चुनाव जीत चुके हैं। रामविलास पासवान 06 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 16वीं लोकसभा में वो बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।