AI का कमाल: दृष्टिबाधितों को रास्ता दिखाएगा यह स्मार्ट चश्मा, धमतरी में हुआ सफल ट्रायल

IMG_3436

धमतरी। छत्तीसगढ़ में लगातार हर वर्ग के लिए नवाचार किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एक मुख्यमंत्री से ज्यादा जनसेवक बनकर हर वर्ग का ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की कई योजनाएं ऐसी भी हैं, जिनके जरिए हर उस वर्ग तक पहुंचा जा रहा है, जो कभी वंचित था। दिव्यांगों के लिए भी प्रदेश में कई योजना संचालित है। धमतरी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल और सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग अधिकारी मनीषा पांडे ने आज एक ऐसी पहल की शुरुआत की, जिससे जल्द ही नेत्रहीनों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।आज धमतरी में दिल्ली से आई एक टीम ने AI आधारित ऐसे चश्मे नेत्रहीनों को लगाए, जिसके बाद नेत्रहीन अपने सामने मौजूद हर उस चीज को देख पा रहे थे, जो वहां मौजूद थी। ऐसा आश्चर्य कि सभी दिव्यांग खुशी से फूले नहीं समा रहे थे, क्योंकि उनके अंधत्व की समस्या में यह पहली बार था जब एक चश्मे के जरिए वे बिना आंखों के देख पाने में सक्षम हुए।
दरअसल इस चश्मे के अंदर AI लगा है, जो आसपास के वातावरण को स्कैन करके चश्मे पहनने वाले को आवाज के जरिए सब कुछ बताता है कि आगे कौन सी वस्तु मौजूद है या आगे क्या बाधा है। इससे नेत्रहीन व्यक्ति को कुछ न दिखते हुए भी सब कुछ दिखाई देता है। जल्द ही ऐसे चश्मे धमतरी में सभी लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सभी इसके जरिए सब कुछ देखने में सक्षम हो सकें।

About The Author

You may have missed