CG Holiday Calendar 2027: आ गई छत्तीसगढ़ की छुट्टियों की लिस्ट, जानें कब है छेरछेरा, होली और दिवाली

IMG_3429

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2027 के लिए शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश, सार्वजनिक अवकाश और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2027 में छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को निर्धारित सामान्य अवकाश के साथ अपनी इच्छानुसार तीन ऐच्छिक अवकाश लेने की पात्रता होगी।

अगर आप भी अगले साल के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं या छुट्टियों के हिसाब से अपने काम तय करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए देखते हैं कि 2027 में छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों जैसे होली, दिवाली, छेरछेरा और ईद पर कब-कब छुट्टियां रहेंगी।

2027 में छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां:

 छेरछेरा: 22 जनवरी (शुक्रवार)  

 होली: 22 मार्च (सोमवार)  

 ईद-उल-फितर: 10 मार्च (बुधवार)  

 दीवाली (दीपावली): 29 अक्टूबर (शुक्रवार)  

 हरेली: 02 अगस्त (सोमवार)  

 तीजा (हरितालिका): 03 सितम्बर (शुक्रवार)  

 दशहरा (विजयादशमी): इस साल दशहरा रविवार (10 अक्टूबर) को पड़ रहा है, इसलिए इसके लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।  

रविवार को पड़ने वाले त्योहार:

इस साल कुछ प्रमुख त्योहार और राष्ट्रीय दिवस रविवार को पड़ रहे हैं, जिसके कारण उनके लिए अलग से छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इनमें शामिल हैं:

 स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)  

 ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) (15 अगस्त)  

 दशहरा (विजयादशमी) (10 अक्टूबर)  

 गुरुनानक जन्म दिवस (14 नवम्बर)  

आप अपनी सुविधा के अनुसार सरकार द्वारा जारी की गई ऐच्छिक छुट्टियों (Optional Holidays) की सूची में से भी छुट्टियां ले सकते हैं, जिनमें गुड़ी पड़वा, रथयात्रा और गणेश चतुर्थी जैसे कई त्योहार शामिल हैं।

About The Author

You may have missed