दुर्गा पूजा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं व्यवस्था में जुटे कर्मियों को बंगाली एसोसिएशन ने वितरित किया ORS
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। शहर में दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में विभिन्न चौक चौराहे में जुटे पुलिसकर्मियों और अन्य व्यवस्थाकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए बंगाली एसोसिएशन, बिलासपुर की ओर से ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) वितरित किया गया। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यातायात नियंत्रण, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में तैनात कर्मी लगातार अपनी सेवाएँ देते हैं। निशांत चक्रवर्ती, सुमित कुंडू,प्रसून बनर्जी,अजय गुप्ता,सुमन घोष सहित बंगाली एसोसियेशन के सदस्यों ने पुलिस जवानों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया ।चंदन गांगुली ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन्हें राहत प्रदान करना तथा उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना रहा।
About The Author

